बड़गांव: उदयपुर बनेगा रात्रि पर्यटन का नया हॉटस्पॉट : जिला कलेक्टर नमित मेहता
उदयपुर। जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि उदयपुर में नाइट टूरिज्म को लेकर अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें साकार करने के लिए लोक परिवहन, बाजार व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा में भी नाइट टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया गया है, और इसके लिए समन्वित प्रयासों की दरकार है।