तिजारा: टपूकड़ा में भारत विकास परिषद शाखा ने 101 तुलसी के पौधों का गमले सहित किया वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Tijara, Alwar | Aug 19, 2026 भारत विकास परिषद की टपूकड़ा शाखा ने बुधवार सुबह 11:00 बजे पंचायती हनुमान मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 101 तुलसी के पौधों का गमले सहित निशुल्क वितरण किया। शाखा अध्यक्ष रामकिशन प्रजापत ने बताया कि परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति तुलसी के पौधों के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधों का वितरण किया गया है।