देवलीमांझी थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो अन्य संदिग्ध बाइक भी बरामद की
क्षेत्र में देवली मांझी थाना पुलिस ने किया मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल सहित 2 अन्य संदिग्ध मोटर साइकिले भी बरामद की
देवलीमांझी, कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि देवलीमांझी पुलिस थाना में गत 16 अगस्त को चोमेश्वर महादेव चौमा से चोरी हुई मोटर साइकिल को आरोपी सहित बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की गई। देवली मांझी थानाधिकारी गिरिराज शर्मा ने बताया कि झालावाड़ जिला के अकावद कला निवासी करण सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई कि चोमेश्वर महादेव मंदिर के बाहर अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने गया था तथा दर्शन कर बाहर आया तो मोटर साइकिल नहीं मिली। इस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही प्रारंभ किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन व पुलिस उपाधीक्षक सांगोद नरेन्द्र जैन के सुपरविजन में देवली मांझी थानाधिकारी शर्मा, एएसआई मुकेश शर्मा व अन्य जवानों की टीम बनाकर तलाश प्रारंभ की तथा सायबर सेल की मदद संभावित मार्गो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा अन्य सभी प्रयास कर कड़ी मशक्कत के बाद गौतम मोगिया ( 19 ) निवासी पखराना जिला झालावाड़ को घटना के महज चार दिन पूर्व चोरी की गई मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोगिया से पूछताछ के आधार पर 2 अन्य संदिग्ध मोटर साइकिले भी बरामद की गई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मोटर साइकिल चोरी की अन्य वारदाते करना भी स्वीकारा है। आरोपी से अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की संभावना के चलते गहनता से पूछताछ हेतु न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।
Sangod, Kota | Aug 21, 2026