कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व पार्षद रेणु नरवाला के निधन पर जताया दुख, मृतक के घर पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस, बीते दिनों सड़क हादसे में हुई थी पूर्व पार्षद की मौत
पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में पूर्व पार्षद रेणु नरवाला की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही परिवार में शोक का माहौल है। ओम बिरला ने नरवाला परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान बिरला ने परिजनों से घटना की जानकारी भी ली और दिवंगत रेणु नरवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की।लोकसभा स्पीकर के पहुंचने पर परिजनों ने भी उनसे मुलाकात की। कुछ देर तक परिवार के साथ रहकर ओम बिरला ने उन्हें संबल दिया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की।