कोटा के पंचवटी नगर में चोरी का प्रयास, घटना का सीसी टीवी फुटेज आया सामने
बावजूद बेखौफ नजर आया संदिग्ध चोर! कोटा के पंचवटी नगर, नांता रोड की गली नंबर 12 में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। मकान नंबर 65 में घुसने की कोशिश करता एक संदिग्ध CCTV कैमरे में कैद हुआ है। खास बात यह है कि पूरी गली में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद संदिग्ध बिना किसी डर के घर में घुसने की कोशिश करता नजर आया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले मकान नंबर 64 के बाहर रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर भी चोरी हो चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई करने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Sangod, Kota | Aug 21, 2026