जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हुआ हमला
बगरू के रामपुरा कंवरपुरा सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे थे कार्यकर्ता
जयपुर के बगरू स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा में निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों का ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया और पथराव भी किया। इसके बाद ग्रामीण स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए और मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता रोक दिया।
*जयपुर में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला, भड़के आशुतोष रांका बोले- 48 घंटे में शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, वरना होगा बड़ा आंदोलन*
जयपुर में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रांका ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर राजस्थान में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
Sangod, Kota | Aug 21, 2026