दादरी: सेक्टर-8 में मानसिक तनाव के चलते युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-8 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मानसिक तनाव के चलते युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से रोहित मंडल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।