दादरी: डीसीपी यातायात के निर्देशन में जनपद में चलाया गया महा अभियान, 3169 वाहन चालकों के चालान काटे गए
गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी (यातायात) लखन सिंह यादव के निर्देशन में बुधवार को यातायात विभाग ने जनपद में महा अभियान का आयोजन किया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। महा अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3169 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।