दादरी: सेक्टर 45 के खजूर कॉलोनी में दबंगों ने मचाया उत्पात, गाड़ियों में की तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद
नोएडा के सेक्टर-45 में स्थित खजूर कॉलोनी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब दबंगों ने जमकर उत्पात मचाते हुए कॉलोनी में खड़ी हुई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। वहीं सारी घटना पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।