दादरी: कोट नहर के पास पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है अभियुक्त की पहचान मूल रूप से मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।