दादरी: बहलोलपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
नोएडा के बहलोलपुर क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार महिला समेत चार लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त बाइक की रफ्तार तेज थी।