दादरी: चोटपुर पुस्ता रोड पर दबंगों ने मोटर मैकेनिक के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा में स्थित चोटपुर पुस्ता रोड पर बुधवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब वापसी विवाद में दबंगों ने एक मोटर मैकेनिक के साथ जमकर मारपीट की। वही पीड़ित की लिखित शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।