भागलपुर, दिनांक 10 सितंबर 2026:- माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर एवं मुंगेर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्वती नगर स्थित अपनी स्मृतिशेष माताश्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।माननीय मुख्यमंत्री जी ने के.एम. कॉलेज, बेलारी, असरगंज (मुंगेर) स्थित हेलीपैड पर आगमन हुआ। इसके उपरांत वे लखनपुर स्थित अपने निजी आवास के लिए रवाना हुए।माननीय मुख्यमंत्री जी लखनपुर से बी.एड. कॉलेज, पार्वती नगर, तारापुर (मुंगेर) पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी स्मृतिशेष माताश्री की प्रतिमा पर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी भागलपुर श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव सहित भागलपुर के संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
CMO Bihar
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
DM Bhojpur