हलसी: हलसी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुर में MDM खाने के बाद 36 से अधिक बच्चे बीमार, एक रेफर
हलसी के प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुर में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 36 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। अपराह्न 1:30 बजे उल्टी, चक्कर व बेचैनी की शिकायत पर सभी का सीएचसी हलसी में इलाज कराया गया। एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया। ग्रामीणों ने एमडीएम में छिपकली गिरने की आशंका जताई। BEO ने कहा कि मामले की जांच होगी.