हलसी: हलसी प्रखंड के भनपुरा गांव में खेल मैदान, विवाह भवन व स्वास्थ्य केंद्र का होगा निर्माण, भूमि की मापी हुई
हलसी प्रखंड के भनपुरा गांव में खेल मैदान, विवाह भवन एवं स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा. शुक्रवार को इसके लिए जमीन की मापी हुई. अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय अपराह्न 12 बजे स्थल निरीक्षण कर मापी कार्य का जायजा लिया. अंचलाधिकारी ने बताया कि भनपुरा मौजे में तीनों योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया था. शुक्रवार को भूमि की मापी हुई. जमीन चिन्हित किया गया है.