हलसी: प्रतापपुर गांव में शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने पुलिस को दी सूचना, पति गिरफ्तार
हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शराबी पति के व्यवहार से तंग आकर पत्नी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी. मंगलवार अपराह्न 6:30 बजे पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर गांव के रहने वाले रामबरण यादव को गिरफ्तार किया गया है. जो नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. इधर पुलिस द्वारा हलसी के 2 फरार अभियुक्त पर इनाम की घोषणा की गई है.