🌅 छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग; श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार की उपस्थिति में छठ महापर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।
🔹 सुरक्षा व्यवस्था: सभी छठ घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति एवं SDRF टीम की तैनाती के निर्देश।
🔹 श्रद्धालुओं की सुविधा: भीड़ प्रबंधन, यातायात, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 आतिशबाजी पर रोक: सभी छठ घाटों पर किसी भी प्रकार की आतिशबाजी प्रतिबंधित।
🔹 पुलिस अधीक्षक का निर्देश: संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 प्रतिनियुक्ति एवं निगरानी: सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित स्थलों पर ससमय उपस्थित रहकर पूरी मुस्तैदी से दायित्व निर्वहन के निर्देश।
🎯 जिला प्रशासन का संकल्प: सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित छठ महापर्व का आयोजन।
#छठमहापर्व2026 #छठपूजासुरक्षा #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद