🤝 राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में जहानाबाद की दो जनसमस्याओं पर माननीय मुख्यमंत्री का त्वरित संज्ञान; समयबद्ध समाधान के निर्देश
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में जहानाबाद जिले के दो महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं।
🔹 पेयजल समस्या: गांधी नगर, वार्ड–10 में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का 02 से 03 दिनों में समाधान करने का निर्देश।
🔹 कृषि विद्युत सुविधा: कलुआचक ग्राम में 30 नवंबर, 2026 से पूर्व ट्रांसफॉर्मर अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 जिला पदाधिकारी का निर्देश: दोनों मामलों में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 गुणवत्तापूर्ण निष्पादन: सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश।
#राज्यस्तरीयसहयोगकार्यक्रम #जनसमस्यासमाधान #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Nov 10, 2026