🌾 किसानों के हित में धान अधिप्राप्ति की तैयारियां तेज; 15 नवंबर से धान खरीद प्रारंभ करने के निर्देश, अधिप्राप्ति लक्ष्य की विसंगतियों को विभागीय सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा
🎯जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2026–27 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पैक्स अध्यक्षों एवं निबंधित राइस मिलरों ने भाग लिया।
🔹 धान अधिप्राप्ति: 15 नवंबर, 2026 से धान खरीद प्रारंभ करने एवं सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश।
🔹 पैक्स अध्यक्षों की समस्याएं: वास्तविक उत्पादन की तुलना में अधिप्राप्ति लक्ष्य कम होने तथा औरंगाबाद एवं अरवल की अपेक्षा जहानाबाद की प्रति एकड़ उत्पादकता का आकलन कम होने पर आपत्ति।
🔹 अधिप्राप्ति लक्ष्य: इस वर्ष वास्तविक धान उत्पादन का मात्र 18.5% लक्ष्य निर्धारित होने का मुद्दा उठाया गया।
🔹 जिला पदाधिकारी का निर्देश: जिला कृषि पदाधिकारी को धान की उत्पादकता, कुल उत्पादन एवं अधिप्राप्ति लक्ष्य के आंकड़ों का सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश।
🔹 किसान हित सर्वोपरि: जिला पदाधिकारी ने सभी विसंगतियों को संबंधित विभागीय सचिव के समक्ष उठाने एवं समाधान का आश्वासन दिया।
🎯 विशेष निर्देश: किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा धान अधिप्राप्ति कार्य पारदर्शी, सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।
#धानअधिप्राप्ति #किसानहित #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद