अमरिया: अमरिया क्षेत्र में तिरंगे के सम्मान पर उठे सवाल, नवादा कंजा के जन आरोग्य केंद्र का वीडियो हुआ वायरल
अमरिया क्षेत्र से 80 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी खबर सामने आई है! नवादा कंजा के जन आरोग्य केंद्र में तिरंगे के सम्मान पर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे को उसी डंडे से बांधकर फहराया गया, जिसका इस्तेमाल ध्वज के लिए किया जा रहा था। वायरल वीडियो सामने आया तो ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।