गिधौर: पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 05 में नल-जल योजना की पाइप महीनों से टूटी, सड़क पर बह रहा सैकड़ों लीटर पानी
Gidhaur, Jamui | Nov 7, 2026 गिद्धौर प्रखंड की पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित सड़क नंबर दो पर हर घर नल-जल योजना की पाइप महीनों से टूटी हुई है। इसके कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर स्वच्छ पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को 7 बजे बताया कि पानी जमा होने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। कीचड़, मच्छर-मक्खियों और बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं।