ढीमरखेड़ा: उमरपानी में वन भूमि पर कब्जे का आरोप, भैंस चराने गई महिला से अभद्रता, FIR दर्ज
ढीमरखेड़ा जनपद क्षेत्र के ग्राम उमरपानी में वन विभाग की भूमि पर कथित अतिक्रमण और महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम छाहर निवासी फूल चंद गोंड पर जंगल की जमीन पर कब्जा कर खेती करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक अतिक्रमण के चलते मवेशियों के लिए चराई की जगह कम हो रही है।