Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

दिनांक: 22 जून, 2026 को श्री विवेक रंजन मैत्रेय, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, सिवान के अध्यक्षता में सभा कक्ष, सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल परिसर, सिवान में स्वास्थ्य विभाग के समीक्षात्मक बैठक एवं पल्स पालियो कार्यक्रम का जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित किया गया, जिसमें निम्नांकित निदेश दिया गयाः- 1. सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सामान रूप से चिकित्सकों का रोस्टर संधारित कर दैनिक कार्य लेने का निदेश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया। 2. अस्पताल आने वाले सभी मरीजों के साथ विनम्रता, धैर्य एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने तथा आवश्यकतानुसार रेफर करने के स्थिति रेफरल पॉलिसी का अनुपालन करने का निदेश दिया गया। 3. जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित ई.डी.एल. के आलोक में शत्-प्रतिशत दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। 4. दिनांकः 28 जून, 2026 से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के पूर्व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। वर्तमान स्थिति में गर्मी को देखते हुए वैक्सिन का रख-रखाव पर विशेष ध्यान देंगे। 5. स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों के उपलब्धि में सुधार करने का निदेश दिया गया। उक्त बैठक में सिविल सर्जन सिवान, अधीक्षक सदर अस्पताल सिवान, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सिवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिवान, सभी संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक तथा अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सिवान। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #siwan

8 views | Siwan, Bihar | Jun 22, 2026

MORE NEWS