कुंडा: हथिगवां के गुलाम का पुरवा में बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला को आईं चोटें, 4 लोगों पर केस दर्ज, जांच-पड़ताल शुरू
हथिगवां के गुलाम का पुरवा में 17 अक्टूबर को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सीओ ने सोमवार शाम 6 बजे बताया की पीड़िता फूलपति ने आरोप लगाया कि राहुल, राधिका समेत चार लोगों ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। तहरीर पर हथिगवां पुलिस ने राहुल, राधिका सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।