पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर मानिकपुर पुलिस ने मिलेट्री ग्राउण्ड से अभिषेक उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार शाम 6.30 बजे बताया की आरोपी पर अपनी प्रेमिका को गंगा नदी में कूदने के लिए उकसाने का आरोप है, जिसके बाद युवती डूब गई थी। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है और उसे जेल भेज दिया है।