कुंडा तहसील में अवैध खनन के विरुद्ध एसडीएम वाचस्पति सिंह की बड़ी कार्रवाई लगातार दूसरे दिन गुरुवार शाम 5 बजे तक जारी रही। मौली, गयासपुर और मानिकपुर क्षेत्र में छापेमारी कर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं लेहदरी पुल के पास बालू लदा डंपर सीज किया गया। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी बनी रहेगी।