कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने बिजली विभाग की छापेमारी पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से जनता विजिलेंस की कार्रवाई से त्रस्त है। शुक्रवार शाम 4 बजे वायरल हो रहे वीडियो में राजा भैया ने सुझाव दिया कि विजिलेंस के 'काले कारनामों' को पकड़ने के लिए उनके पीछे एक और टीम लगानी चाहिए, ताकि परेशान जनता को राहत मिल सके।