पटना ग्रामीण: पीयू के दरभंगा हाउस कॉलेज कैंपस में दो छात्र गुटों के विवाद के बाद बमबाजी, एक गाड़ी क्षतिग्रस्त
बुधवार की दोपहर 2 बजे छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस कॉलेज कैंपस में बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना की सूचना के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस और टाउन एएसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है।