पटना ग्रामीण: रसोइयों के मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर विपक्ष सदस्यों ने बिहार विधान परिषद के गेट पर किया प्रदर्शन
राज्य के स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बिहार विधान परिषद के गेट पर बुधवार की सुबह 11.30 बजे विपक्षी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि रसोइयों का मानदेय बिहार सरकार को बढ़ाना होगा।