पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
मालसलामी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मालसलामी थाना पुलिस ने अपहरण की घटना में संलिप्त एक प्राथमिकी अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी मंगलवार रात 10:11 बजे मालसलामी थाना की पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई।