पटना ग्रामीण: राबड़ी देवी का तंज, नीतीश जी के आने से देश और बिहार बना, मोदी जी के पीएम बनने से भी देश बना
CM नीतीश ने मंगलवार को विधानसभा में तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा था कि लालू यादव को मैंने सीएम बनाया था। अब इस पर बुधवार की सुबह 11.30 बजे विधान परिषद कैंपस में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि वो सबके बनाये हैं। नीतीश जी जब से आये हैं तभी से देश बना, बिहार बना है। मोदी जी पीएम बने तो देश बना, बिहार बना।