पटना ग्रामीण: 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में सीएम नीतीश कुमार ने PMAY के तहत 3,30,000 परिवारों को दी आवास की स्वीकृति
एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बुधवार सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 लाख 30000 परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई। वहीं इस मौके पर 3 लाख लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 1200 करोड़ रुपए का हस्तानांतरण भी किया गया। इस दौरान बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।