राजपुर: 50 सीटर छात्रावास में 150 छात्राएं! औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल, मंत्री नेताम ने दिए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज बलरामपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर राजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आदिवासी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। छात्रावास की व्यवस्थाएं देखकर मंत्री खुद चिंतित नजर आए। दरअसल, 50 सीटर इस आदिवासी बालिका छात्रावास में करीब 150 छात्राएं रह रही हैं। भवन की कमी के चलते प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और नवीन छात्रावास की छात