ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा मे टपकती छत के नीचे शिक्षा विभाग का कार्यालय, पन्नी के सहारे बचाए जा रहे कंप्यूटर
ढीमरखेड़ा बारिश ने सरकारी स्कूलों के साथ शिक्षा विभाग के कार्यालय की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी है। पुराने भवन की छत, फर्श और दीवारों से पानी रिस रहा है। कंप्यूटर व विद्युत उपकरणों को बचाने के लिए पन्नी का सहारा लिया जा रहा है, जबकि कागजी दस्तावेज भी खतरे में हैं। कर्मचारियों को बारिश के दौरान काम करने में परेशानी के साथ हादसे का डर बना रहता है।