बाँदा :-क्रूरतापूर्वक वाहन में क्षमता से अधिक बेजुबान पशुओं को लादकर ले जाते समय 06 अभियुक्तों को थाना मटौंध पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।*
*➡️03 चारपहिया वाहन में कुल 21 भैंसे/पड़वा लेकर जाते समय चेकिंग के दौरान ग्राम अछरौड़ से किया गया गिरफ्तार ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 13.09.2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान बेजुवान पशुओं को लादकर ले जाते समय 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना मटौंध पुलिस को कुछ गाड़ियों में अवैध रूप से जानवरो को ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा अछरौड़ के पास चेकिंग कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से 02 पिक-अप व 01 छोटा हाथी चारपहिया वाहन से कुल 21 भैंस/पड़वा बरामद हुए है । अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए इस सम्बन्ध में थाना मटौंध में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*बरामदगी-*
▪️21 नग भैंस/पड़वा
▪️03 चारपहिया वाहन (परिवहन में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. लालजी पुत्र रज्जन निवासी पैगम्बरपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।
2. रजोल पुत्र रंजीत निवासी पैगम्बरपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।
3. राजेन्द्र पुत्र छोटा निवासी हुसैनपुर खुर्द थाना गिरवां जनपद बांदा ।
4. रामबाबू पुत्र रामऔतार निवासी अइला थाना गिरवां जनपद बांदा ।
5. सुरेश पुत्र बद्री प्रसाद निवासी कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा ।
6. सूरज पुत्र नीलू निवासी ओरन रोड कस्बा बिसण्डा थाना बिसण्डा जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 164/26 धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना मटौंध जनपद बांदा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. दीपेन्द्र कुमार सिंह प्र0नि0 थाना मटौंध
2. व0उ0नि0 मणिशंकर मिश्र
3. हे0कां0 अनुराग पाण्डेय
4. कां0 अच्छेलाल
5. कां0 टिंकू मौर्या
6. कां0 अनुज यादव
Atarra, Banda | Sep 14, 2026