कोईलवर: जमालपुर बाजार में सौर ऊर्जा कार्यालय का उद्घाटन, बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को मिलेगी राहत
कोईलवर प्रखंड के जमालपुर बाजार में मंगलवार दोपहर एक बजे लोक जनशक्ति पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला ने सौर ऊर्जा कार्यालय का उद्घाटन किया। आरा-छपरा मुख्य मार्ग पर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सामने खुले कार्यालय से आसपास के ग्रामीणों को सौर ऊर्जा संबंधी जानकारी मिलेगी।