शराबखोरी के विवाद में युवक को कुएं में फेंककर हत्या, तीन गिरफ्तार; अवैध कब्जे पर पहले कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल
सतना/मैहर। ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में 16 सितंबर की रात शराबखोरी के विवाद में 35 वर्षीय भइय्यन उर्फ भइयालाल कोल की हत्या के मामले में पुलिस ने अफसर खान, इस्माइल खान उर्फ पिंटू और अजमेर खान निवासी बंदरखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 9 बजे भइयालाल, उसका चचेरा भाई मुकेश और तीनों आरोपी कुएं के पास शराब पी रहे थे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए भइयालाल को कुएं में धकेल दिया। मुकेश ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एसडीओपी ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया और शव का अमरपाटन में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने अलग-अलग टीमें लगाकर देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अफसर खान पर हत्या के प्रयास स�