अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की सक्रियता, कार समेत युवक गिरफ्तार
350 पाव शराब जब्त, शराब और वाहन की कीमत 4.27 लाख
सतना। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार को सतना सर्किल-2 की टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र के बचवई के पास घेराबंदी कर कार MP17 CD 0612 से 350 पाव यानी करीब 63 लीटर अवैध शराब जब्त की। मौके से सोहौला निवासी दीपेन्द्र जायसवाल (28) को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब और कार की कुल कीमत 4 लाख 27 हजार 750 रुपए आंकी गई है। सहायक आबकारी आयुक्त एसके उरांव के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।#सतना #आबकारीविभाग #अवैधशराब #आबकारीकार्रवाई #शराबतस्करी ExciseDepartment Satna CrimeNews