शक्ति से सृजन कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भमोंडी की बैठक आयोजित
अष्टमी तिथि पर तुलसी पौधा वितरण, प्रतिदिन भजन मंडल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
=============================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन तथा परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास के नेतृत्व में आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भमोंडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति से सृजन कार्यक्रम को लेकर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।
बैठक में नवांकुर सखी दीदियों ने अष्टमी तिथि के दिन तुलसी पौधों का वितरण करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही प्रतिदिन भजन मंडल आयोजित करने तथा सांस्कृतिक संध्या, खेलकूद गतिविधियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बच्चों को सम्मानित करने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती, सचिव श्रीमती ज्योति राय, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बावरिया, श्रीमती वर्षा, श्रीमती विनीता, श्रीमती सविता, श्रीमती भारती, श्रीमती नेहा, श्रीमती ऊषा, श्रीमती ओमलता तथा बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उत्तम पहाड़े, दिव्या एवं रीतिका डेहरिया सहित परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh