सांसद श्री साहू ने जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में नन्हें बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
==============================
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले सहित देश भर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पल्स पोलियो मुक्त भारत को बल मिल रहा है। प्रधानमंत्रीजी का संकल्प है कि भारत को पल्स पोलियो से पूरी तरह से मुक्त किया जाए। यह बात छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने नन्हें बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
सांसद श्री साहू ने कहा कि छिन्दवाड़ा जिले में 2 लाख 33 हजार 224 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अब पालकों व अभिभावकों का भी फर्ज है कि वे भी आंगनबाड़ियों और स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचकर अपने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद खुराक अवश्य पिलाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। भारत तब ही आत्मनिर्भर बन सकता है जब यहां के लोग स्वस्थ और तंदरूस्त रहे। नन्हें बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने से उन्हें पोलियो से मुक्ति मिल रही है। नन्हें बच्चें स्वस्थ रहेंगे तो वे बड़े होकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.अर्चना कैथवास, सीएस डॉ. कंचन दुबे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पुष्पा रानी सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री पप्पू ठाकुर, श्री रोहित पोफली, श्री विश्वेन्द्र बैस, श्री शंशाक चंदेल, जिला अस्पताल से श्री राजा राम मसकोली, श्री बी.आर. देशमुख, श्रीमती आरती यादव, श्री मनीष सिंह, श्री महेश माहेश्वरी, जनाब अनवर सिद्दीकी, उमंग सातनकर, जिला अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं परिवारजन उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh