जिला उद्योग केंद्र, बेगूसराय में सोमवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लाभार्थियों को उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, निर्यात संवर्धन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटल तकनीक के उपयोग तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने पारंपरिक हुनर एवं उत्पादों को आधुनिक बाजार से जोड़ने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच बढ़ाने तथा नए व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों के पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान दिलाना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat