बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट (बालक अंडर-19) प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
04 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी प्रमंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें दरभंगा ने पूर्णिया, मगध ने सारण तथा पटना ने भागलपुर प्रमंडल को पराजित किया। तीनों मुकाबलों में क्रमशः अनिकेत राज, उत्सव अजय मोदी एवं कुमार धीरेंद्र शान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, भाईचारे और सद्भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर राज्य एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
IPRD Bihar
#begusarai
#khel
#cmsamrat