उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिले के सभी नगर निकायों के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, राजस्व संग्रहण एवं आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर सभी चिन्हित घाटों पर साफ-सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग एवं पहुंच पथ की मरम्मत समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजस्व वसूली बढ़ाने, शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा उठाव, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को योजनाओं का नियमित निरीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।