जिला प्रशासन, बेगूसराय, जीविका, मद्य निषेध विभाग एवं ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नशामुक्त बिहार अभियान के तहत जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सोमवार तक 14 संकुल संघों, 178 ग्राम संगठनों एवं 3,609 स्वयं सहायता समूहों में आयोजित कार्यक्रमों में 17,464 जीविका दीदियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रमों में शराब, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया तथा प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनसामान्य को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
IPRD Bihar
#jeevika
#icds
#begusarai
#cmsamrat