समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, मद्य निषेध, परिवहन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना के तहत 37,725 योजनाओं की प्रविष्टि के साथ बेगूसराय जिले के राज्य में प्रथम स्थान पर रहने की जानकारी दी गई। साथ ही पौधरोपण, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, APAAR आईडी निर्माण, टीबी उन्मूलन एवं सड़क दुर्घटना मुआवजा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन, आपसी समन्वय एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cm