जगलाल चौधरी कॉलेज में अभाविप की कॉलेज इकाई का पुनर्गठन, अंशिक कुमार बने अध्यक्ष और मुस्कान कुमारी बनी कॉलेज मंत्री
छपरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के द्वारा जगलाल चौधरी कॉलेज में कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान अंशिक कुमार को कॉलेज अध्यक्ष एवं मुस्कान कुमारी को कॉलेज मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर विभाग सानुलयोजक सचिन कुमार चौरसिया और कॉलेज के पालक कार्यकर्ता रवि सिंह राणा उपस्थित रहे । सभी को बधाई देते हुए सचिन चौरसिया ने यह आशा व्यक्त की की सभी कार्यकर्ता विद्यार्थी परिषद की विचारधारा के अनुरूप छात्रहित, राष्ट्रहित एवं शैक्षणिक परिसर में सकारात्मक वातावरण के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और परिसर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई इकाई के गठन से महाविद्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
#indian #bihar #chapra
Chapra, Saran | Oct 15, 2026