कटिहार में 50 क्विंटल प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर जब्त
कटिहार में जिला मत्स्य विभाग की टीम ने रोतारा टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर मछली से लदे वाहन को पकड़ा। मछली कोलकाता से पूर्णिया ले जाई जा रही थी। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जब्त मछली को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।