बलिया: बहेरी स्थित आसमां अस्पताल होगा सील, सिटी अस्पताल के खिलाफ होगी कार्रवाई, प्रेम वर्मा के मिलने के बाद CMO ने लिया एक्शन
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 अवैध रूप से बेसमेंट चल रहा बहेरी स्थित आसमां अस्पताल व जगदीशपुर स्थित सिटी अस्पताल के खिलाफ वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम वर्मा मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमओ से मिले। इस दौरान प्रेम वर्मा द्वारा पूर्व में शिकायत के बारे में बोलते ही आग बबूला हुए सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने अपने अधीनस्थ को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।