बलिया: कबीरम समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मांगों पर त्वरित कार्रवाई की उठाई आवाज
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गोमतीनगर कला मंच, कबीरम समाज एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने समाजसेवी घुराराम के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी तिवारी को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए इस ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। प्रतिनिधियों ने मांग की कि 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस के रूप में राष्ट्रीय मान्यता दी जाए।