बलिया: करनई में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद गौरीशंकर राय की 102वीं जयंती पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 गौरीशंकर राय स्मृति समिति द्वारा मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे करनई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद गौरीशंकर राय की 102वीं जयंती मनायी गयी। इस दौरान एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा हुई जहां लोगो ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने राय के योगदान को याद किया।